Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक जयंती की बधाई Wishes Images, Quotes

Guru Nanak Jayanti 2024:गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल, 1469 में तलवंडी (पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता जी कालूचन्द खत्री ब्राह्मण तथा माता का नाम तृप्ता देवी थी।  तलवण्डी का नाम आगे चलकर नानक के नाम पर ननकाना पड़ गया। इनकी बहन का नाम नानकी था।

 

Guru Nanak Jayanti 2024
Guru Nanak Jayanti 2024

गुरु नानक देव जी ने वर्ष 1487 में शादी की उनकी पत्नी का नाम सुलखनी था। इनके दो पुत्र हुए श्रीचंद और लख्मी चंद। उन्होंने कई तीर्थयात्रा की थी। यात्रा के दौरान लोगों को सामाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरुक किया व उपदेश दिया। उन्होंने अपना अंतिम समय पाकिस्तान के करतारपुर में बिताया। वर्ष 1539 में उनकी मृत्यु हो गई।उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले ही शिष्य भाई लहना को उत्तराधिकारी बनाया था।

सिख धर्म के लिए गुरु नानक जयंती का दिन बहुत खास होता है। इस दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी का जन्मदिन मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल गुरु नानक जयंती का पर्व 15 नवंबर 2024 यानी कि आज मनाया जा रहा है।

Guru Nanak Jayanti 2024  के खास और पावन मौके पर गुरुद्वारों में तरह-तरह के कार्यक्रम और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही, कई जगह भंडारा भी लगता है।

इस खास दिन को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ बधाइयां देकर भी सेलिब्रेट कर सकती हैं। अगर आप भी आज के दिन अपने परिजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां दिए संदेशों से इस दिन को खास बना सकते हैं।

गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti 2024)

1. आपके सारे सपने पूरे हों
आपको सुखद जीवन मिले,
गुरु नानक जी की हमेशा कृपा बनी रहे
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

2. इस जग में माया है भरपूर
छूट जाए इससे मोह मेरा
वाहे गुरु कर दो ऐसी मेहर
जुबां पर नाम रहे सिर्फ तेरा।।
गुरु नानक जयंती की बधाइयां

3. बाबा जी की रहे मेहर,
तो चिंता किस बात की है।
जिसके शीष पर गुरु नानक जी का आशीर्वाद,
उसकी नैया पार है।।
हैप्पी गुरुपर्व 2024

अन्य न्यूज़ :Rajasthan Kali Bai Scooty Yojana