adani mundra berthing report2024 और मुंद्रा पोर्ट के गजब फैक्ट्स।

adani mundra berthing report:पीडीऍफ़ यहाँ से dowanlod करे

मुंद्रा पोर्ट के गजब फैक्ट्स: adani mundra berthing report 2024

भारत में आने वाले जहाजों में अब तक का सबसे बड़ा जहाज अडानी समूह के मुंद्रा पोर्ट (गुजरात)पर आया यह जहाज 400 मीटर लम्बा था जिसका नाम अन्ना था।  

adani mundra berthing report
MSC अन्ना photo cridet:vedicexpress

26 मई 2024, को भारत के समुद्री इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना दर्ज हुई जब 400 मीटर लंबा कंटेनर जहाज MSC अन्ना गुजरात के अडानी समूह के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। यह जहाज चार फुटबॉल मैदानों जितना लंबा है और इसमें 19,200 TEU (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) माल ढोने की क्षमता है। यह न केवल भारत बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय  समुद्री व्यापार के लिए भी बड़ी कामयाबी है।

बड़े और गहरे जहाजों के लिए मुंद्रा पोर्ट जाना जाता है इस जहाज की मेजबानी करते हुए अपनी कुशलता का  फिर से परिचय दिया। इस दौरान MSC अन्ना पर लगभग 12,500 TEU का आदान-प्रदान हुआ, जो पोर्ट की परिचालन क्षमता को व्यक्त करता है।

पहले भी कई उपलब्धियां इस  पोर्ट नाम  है, जैसे कि 2023 में MSC हैम्बर्ग नामक 399 मीटर लंबे जहाज को संभालना। मुंद्रा पोर्ट का कुल 35,000 एकड़ का एरिया और उच्च स्तरीय सुविधाएं है जो इसे भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक पोर्ट बनाती हैं।

अडानी पोर्ट्स का यह कदम न केवल भारत के लॉजिस्टिक्स और निर्यात क्षमताओं को बढ़ावा देता है, बल्कि देश को अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान पर स्थापित करता है​

अन्य न्यूज़ :संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा: तीन की मौत,कई घायल