Lakhpati Didi Yojana:सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups – SHGs) से जुड़ी महिलाओं की आय को सालाना ₹1 लाख तक बढ़ाना है।
इस योजना के माध्यम से दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में चुना जाएगा और उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो, इस योजना के बारे में सभी जानकारी हम आपको प्रदान करने वाले हैं, साथ ही लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana 2024) में आवेदन Online Apply करने के तरीके के बारे में आपको बताने वाले है.

लखपति दीदी योजना क्या है ? (Lakhpati Didi Yojana mp )
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए 15 अगस्त 2023 को इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसका नाम लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana ) है, शुरुआत में इस योजना में 2 करोड़ महिलाओं को शामिल किया जाने का लक्ष्य रखा गया है.
लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2024 को बजट पेश किया गया था, जिसमे एक करोड़ और महिलाओं को इस योजना लाभ दिया जायेगा। जिसके तहत अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलेगा।
यह लखपति दीदी योजना (lakhpati didi yojana) देश की महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है. इस समय वर्तमान में 83 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह और 9 करोड़ से अधिक महिलाएं इन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है।
Lakhpati Didi Yojana full details 2025
योजना का नाम | Lakhpati Didi Yojana |
लाभार्थी | देश की महिलाएं |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
आर्थिक सहायता राशि | 1 से 5 लाख रु. तक |
उद्देश्य | महिलाओं को स्वरोजगार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
1 लाख से 5 लाख तक की सहायता
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups – SHGs) से जुड़ी महिलाओं की आय को सालाना ₹1 लाख तक बढ़ाना है।जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी महिलाओं को ₹1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे कि वह अपने आर्थिक स्थिति में मजबूत कर सके और अपने लिए स्वयं की व्यवसाय की तलाश कर सके।
लखपति दीदी योजना (lakhpati didi yojana) का उद्देश्य
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसके तहत महिलाओं को उनकी क्षमताओं और कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। योजना का लक्ष्य है कि महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
- लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme ) का मुख्य उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से महिलाओं को प्रशिक्षित और आर्थिक रूप से मदद करना है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय शुरू करने में उन्हें आर्थिक रूप से योगदान प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के भीतर महिलाओं का स्वरोजगार शुरू करना और उनके लिए ₹1 लाख से लेकर ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करना, मुख्य उद्देश्य माना गया है।
योजना की मुख्य विशेषताएं
- स्वयं सहायता समूह का सशक्तिकरण:
- योजना के तहत राज्य में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जाएगा। इन समूहों के द्वारा महिलाएं छोटे व्यवसाय जैसे सिलाई, बुनाई, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, और कृषि आधारित उद्योगों में हिस्सा ले सकती हैं।
- ऋण सुविधा:
- महिलाओं को अपने व्यवसाय के लिए बैंकों से सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार इन ऋणों पर ब्याज सब्सिडी भी प्रदान करेगी।
- मार्केटिंग और ब्रांडिंग सहायता:
- महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए सरकार ब्रांडिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था करेगी। इसके लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।
लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
Lakhpati Didi Yojana Online Apply करने के लिए इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास कुछ योग्यताएं होना आवश्यक है जो कि, इस प्रकार है-
- योजना में शामिल महिलाएं भारत के नागरिक होना आवश्यक है।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए और 50 वर्ष से कम होना चाहिए।
- इस योजना में केवल महिलाएं ही शामिल हो सकती है, पुरुष इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- आवेदक महिला की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला का स्वयं सहायता समूह से जुदा होना भी आवश्यक है।
कैसे काम करेगी योजना?
योजना के तहत प्रत्येक गांव में सक्रिय महिला समूहों को चिन्हित किया जाएगा। इन समूहों की आर्थिक स्थिति का आकलन कर उन्हें व्यापार शुरू करने के लिए सहयोग दिया जाएगा।
- पहला कदम: महिलाओं को उनकी रुचि और कौशल के अनुसार व्यवसाय चुनने में मदद की जाएगी।
- दूसरा कदम: व्यवसाय शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
- तीसरा कदम: उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए विपणन का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
लखपति दीदी योजना के जरूरी कागजात
Lakhpati Didi Yojana Online Apply करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज होना जरुरी है, जिसके माध्यम से आसानी से योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, यह दस्तावेज इस प्रकार है –
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण
- पैन कार्ड
- पते का प्रमाण
- बैंक खाता लेनदेन रिपोर्ट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
Lakhpati Didi Yojana 2024 में इस तरह से करे Online Apply
आप भी लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana ) का लाभ लेना चाहते है,तो नीचे बताई गए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्टेप टू स्टेप Lakhpati Didi Yojana Online Apply कर सकते है।
- सबे पहले आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/spotlight/lakhpati-didi-portal पर जाना होगा।
- यहा आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेया, इसमे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म open होने के बाद आपको फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको योजना से जुड़े सभी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- सबमिट विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको एक रसीद दी जायेगी।
- रसीद को आपको प्रिंट कर अपने पास रखना है।
- इस तरह आप लखपति दीदी योजना 2024 में अपना ऑनलाइन कर सकते हैं।
आपके काम की खबर यह भी पढ़े:Nari Shakti Doot App Portal Registration, Login करें और ₹1500 व 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री पाए।