pm awas yojana rajasthan:प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर और ग्रामीण में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किफायती घर उपलब्ध कराना है इसके लिए सरकार ₹1.20 लाख की राशि प्रदान करती है जिसके तहत वह अपना एक पक्का घर बना सके।

भारत सरकार द्वारा pm awas yojana के तहत गरीब, बेगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक पक्का घर बनाने के लिए बहुत ही अच्छी पहल है इसके तहत लोगों को1. 20लाख की राशि उनके बैंक खातों में तीन किस्तों में आएगी।इस साल आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल और प्रभावी बनाया गया हैताकि पात्र परिवार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सके।
Pm Awas Yojana Rajasthan का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि देश के हर जरूरतमंद परिवार को एक पक्का मकान मिल सके। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लिए डिज़ाइन की गई है।
इस योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:
- बेहतर जीवन स्तर: पक्के घर में रहने से जीवन की गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ती है।
- आर्थिक स्थिरता: वित्तीय सहायता प्रदान कर सरकार घर निर्माण के खर्च को कम करती है।
- सामाजिक सुरक्षा: यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करती है।
Pm Awas Yojana Rajasthan के तहत दी जाने वाली सहायता
- ग्रामीण परिवार के लिए: ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को ₹1.20 लाख की आर्थिक सहायता की जाएगी।
शहरी परिवार के लिए: शहरी क्षेत्र के में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को इस योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
Pm Awas Yojana Rajasthan 2024 के लिए पात्रता
वार्षिक आय सीमा
- EWS वर्ग :इस वर्ग के परिवार की आय ₹3 लाख तक होनी चाहिए।
- LIG वर्ग: इस वर्ग के परिवार की आय ₹3 से ₹6 लाख होनी चाहिए।
- MIG वर्ग: इस वर्ग के परिवार की आय ₹6 से ₹18 लाख होनी चाहिए।
- घर का मालिकाना हक: लाभार्थी या उनके परिवार के नाम पर कोई भी पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता: 21 वर्ष से अधिक आयु का देश का नागरिक होना चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
योजना की किस्तों में वित्तीय सहायता
योजना के तहत दी जाने वाली राशि तीन किस्तों में होगी जो इस प्रकार है।
- पहली किस्त: ₹40,000, आवेदन स्वीकृत होने के बाद।
- दूसरी किस्त: ₹40,000, निर्माण कार्य की प्रगति के दौरान।
- तीसरी किस्त: ₹40,000,घर निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर।
Pm Awas Yojana Rajasthan में आवेदन कैसे करें ?
1. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
PMAY के लिए आवेदन करना बेहद आसान है।निम्न चरणों का पालन का आसानी से फार्म भर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmaymis.gov.in
- ‘Citizen Assessment’ विकल्प चुनें: इसके अंतर्गत ‘For Slum Dwellers’ या ‘Benefits under Other 3 Components’ विकल्प चुनें।
- आवश्यक जानकारी भरें:
- आधार नंबर।
- व्यक्तिगत विवरण (नाम, पता, आय विवरण आदि)
- सबमिट करें: फॉर्म भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। फिर आपको आवेदन संख्या प्राप्त होगी जो भविष्य में योजना की जानकारी के बारे में पता करने में सहायता करेगी।
2. ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन प्रक्रिया अधिक काम में ली जाती है।
- नजदीकी पंचायत या ब्लॉक तहसील कार्यालय जाएं।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- भरे हुए फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- भूमि दस्तावेज
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
यह भी पढ़े :free solar chulha yojana apply online 2024