पेट मे जलन के लक्षण,कारण और देसी उपाय नंबर 01

आजकल लोगों के पेट मे जलन के लक्षण की समस्या एक आम बात हो गई है भाग दौड़ भरी इस जिंदगी में लोग कहीं ना कहीं समय पर अपने खान-पान पर ध्यान न देने के कारण आजकल यह समस्या आम बात हो गई है आजकल सबसे महत्वपूर्ण है पाचन तंत्र को ठीक रखना पाचन सही ढंग से नहीं होगा तो अपच की स्थिति बनती है जो अक्सर पेट मे जलन उत्पन्न करती है जिससे एसिडिटी जैसी बीमारियां  निकाल कर सामने आती है अच्छी बात यह है कि इन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है।आईए जानते हैं।

पेट मे जलन के लक्षण
पेट मे जलन की समस्या

पेट मे जलन के लक्षण

  • कभी-कभी हमारे सीने में जलन सी महसूस होती है।
  • खट्टी डकार के आना व सांस लेते समय दुर्गंध आना।
  • जी मिचलाना ,उल्टी आना।
  • पेट मे गैस , सरदर्द,
  • पेट मे दर्द का भी अनुभव होना आदि।

पेट मे जलन का कारण

पेट में जलन के बहुत से कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख कारण हैं। 

  • अपच की स्थिति में हमारा शरीर अत्यधिक मात्रा में अमल उत्पन्न करता है जो एसिडिटी का कारण बनती है जिससे पेट में जलन होती है।
  • खानपान का खराब होना,मसालेदार,तली हुई चीजें और तीखा भोजन करने से।
  • अत्यधिक मात्रा में दवाइयां की सेवन से।
  • दूध से बने उत्पादो के पाचन नहीं होने से भी पेट जलन की समस्या हो सालती है।
  • अधिक तनाव भी पेट में जलन का कारण बन सकता है

देसी उपचार

अगर आपके पेट मे जलन होती है तो आप कच्चे सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। यह एक उपयोग में लाया हुआ प्रयोग है।

पेट दर्द के रोकथाम

पेट मे जलन होना एक आम बात है, लेकिन पेट को आराम देने के कई तरीके हैं जिन्हें आप उपयोग में ले सकते है  ये आपकी जलन को कम करने में फायदेमंद रहेंगे।

  • भोजन के बाद लेटने से बचें
  • भोजन को धीरे धीरे चबाकर खाना चाइये।
  • देर रात को भोजन करने से बचें
  • भोजन के बाद व्यायाम से बचें
  • कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन बंद करें
  • अपने नुस्खों की जांच करें

उपरोक्त पेट जलन को रोकने के सामान्य तरीके हैं। अगर इससे थोड़ी भी मदद नहीं मिलती है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें। ये उपाय उपचार का विकल्प नहीं हैं, इसलिए स्थिति बिगड़ने से पहले चिकित्सा सहायता लेना बेहतर है I धन्यवाद।

अन्य न्यूज़ :संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा: तीन की मौत,कई घायल

Index